खुले चैंबर में जा गिरी युवती, बाल-बाल बची जान

--Advertisement--

Image

सोलन –  रजनीश ठाकुर

हिमाचल के परवाणू में जगह जगह खुले सिवरेजों ने नगर परिषद के अधिकारियों लापरवाही की पोल खोल दी है। परवाणू के गेब्रियल रोड में एक खुले चैंबर में युवती जा गिरी।

यह घटना साथ लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने युवती को चैम्बर से बहार निकाला, जिसके बाद पेट से पानी निकालने पर युवती को होश आया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि परवाणू के गैबरियल रोड के इस चैंबर में ट्रक यूनियन व HRTC पेट्रोल पंप, दोनों तरफ का बरसाती पानी आता है। बारिश  के चलते इसमें पानी चैंबर भर जाता है इस कारन युवती को चैंबर दिखा नहीं और उसमे गिर गई।

क्या कहते है अधिकारी

इस बारे जब PWD के JE आतिश ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसका रख रखाव वर्षो से नगर परिषद कर रही है। नप ने ही पानी की निकासी के लिए चैंबर को खोला था, यदि पानी की निकासी नहीं हो पाई थी तो चैंबर को जाली लगाकर ढक देना चाहिए था।

उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा का कहना है की उक्त चैंबर व नाला PWD विभाग द्वारा बनाया गया है लेकिन फिर भी नप ने यहाँ पानी व सिवरेज को चैनलाइज करने के लिए काम शुरू किया था। BSNL की ऑप्टिकल फाइबर भी यहां डाली गयी है, जिसके चलते काम रोकना पड़ा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...