विदेश से आए पार्सल के नाम पर ठगी, शातिरों ने महिला को लगाया साढ़े 9 लाख रुपए का चूना

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत आते एक गांव की महिला ने उसके साथ साढ़े 9 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसे एक फोन कॉल आई थी, जिसमें कहा गया कि दिल्ली एयरपोर्ट से बात कर रहे हैं और उसका विदेश से पार्सल आया है और इसे लेने के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे।

इस पर 30 सितम्बर को उसने अपने खाते से उन्हें 125000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद कहा कि कुछ और डॉक्यूमैंट्स के लिए आपको पैसे अदा करने पड़ेंगे अन्यथा आपके खिलाफ लीगल एक्शन होगा।

उन्होंने उसे और उसके पति को जेल भेजने का डर दिखाया। उसके बाद महिला 1 अक्तूबर को 2 बैंक खातों से 480000, 6 अक्तूबर को 21000 व 229000 तथा 3 अक्तूबर को 1 लाख रुपए ट्रांसफर किए। महिला के अनुसार वह अभी और पैसे की मांग कर रहे हैं।

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...