विज्ञान की नई खोज प्रतियोगिता में अनामिका लेगी भाग

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

इंस्पायर अवार्ड योजना में विज्ञान के क्षेत्र में नई खोज करने के लिए जिला चम्बा में विभिन्न स्कूलों के मेधावी एकत्रित होंगे। इस आयोजन में ग्राम पंचायत तुनुहटटी के गांव बरुला की पुरषोत्तम की बेटी अनामिका भाग लेंगी। अनामिका साईं पब्लिक स्कूल नैनीखड की दसवीं कक्षा की छात्रा है।

अनामिका का चयन होने पर अभिभावकों और अध्यापकों ने खुशी प्रकट की है। अनामिका संस्थान की मेधावी छात्रा है और विज्ञान में रुचि रखती है। अनामिका ने बच्चों झूले से बिजली तैयार करने की खोज पर काम कर रही है जिसे विभाग द्वारा प्रोत्साहित किया गया और उसका चयन जिला स्तर पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने के लिए हुआ है।

अनामिका को इस प्रोजेक्ट के लिए विभाग द्वारा दस हजार रुपये की राषी भी स्वीकृत हुई है। संस्थान के प्रबंधक और अध्यापकों ने अनामिका को बधाई दी है और जिला स्तर से प्रदेश स्तर पर चयनित होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...