विकास के मामले में मंडी को जलील करने का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस

--Advertisement--

मंडी में बोले पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, कहा- भाजपा सरकार के समय में शुरू हुए सभी काम आज पड़े हैं बंद, ऐसे में लोगों के पास किस मुंह से वोट मांगने जाएंगे कांग्रेसी

मंडी – अजय सूर्या

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि मंडी जिला को विकास के मामले में जलील करने का खामियाजा कांग्रेस को इन लोकसभा चुनावों में भुगतना होगा। पूर्व की भाजपा सरकार के समय में मंडी जिला में जो भी विकास के काम शुरू किए थे उन्हें मौजूदा सरकार ने पूरी तरह से बंद करके रखा है।

ऐसे में अब कांग्रेसी किस मुंह से लोगों के बीच जाकर वोट मांगेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को प्रतिशोध की भावना से काम करने की सज़ा जनता अवश्य देगी। यह बात उन्होंने मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। इससे पहले जयराम ठाकुर हृदयवासी मंदिर में जारी श्रीमद् भागवत कथा में शरीक हुए और कथा का श्रवण किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा मंडी को दी गई यूनिवर्सिटी को आज बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। शिवधाम का काम पूरी तरह से रोक दिया गया है। बल्ह में प्रस्तावित एयरपोर्ट की सारी क्लीयरेंस होने के बाद भी इस काम को आगे नहीं बढ़ाया गया। मंडी महाविद्यालय के भवन के काम को भी पूरी तरह से बंद रखा गया है।

इन सब बातों को लेकर मंडी की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश है और यह आक्रोश मतदान के रूप में देखने को मिलेगा जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसमें देश का विजन नजर आता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र में वन नेशन वन इलेक्शन की बात कही है। जब पूरे देश में एक बार चुनाव होंगे तो इससे देश का लाखों करोड़ का खर्च भी बचेगा और बार-बार चुनावों के झंझट से निजात भी मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...