वर्षा में भी बिना रुके कार्य कर रहे विद्युत कर्मचारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के उद्देश्य से विद्युत बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार हो रही वर्षा के बावजूद वे बिना रुके कार्य कर रहे हैं।

शनिवार को बगस्याड़ क्षेत्र में भारी वर्षा के बीच भी विद्युत लाइन की मरम्मत का कार्य जारी रहा। यह लाइन 30 जून को आई आपदा के बाद तीन बार पेड़ों के गिरने से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बावजूद कर्मचारी हर बार तत्काल मौके पर पहुंचकर विद्युत बहाली में लगे हैं।

कर्मचारियों के बोल

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द बिजली उपलब्ध कराना, ताकि आपदा के बाद उत्पन्न कठिनाइयों को कम किया जा सके।

अधिशाषी अभियंता थुनाग सुमित चौहान के बोल 

इसी क्रम में अधिशाषी अभियंता थुनाग सुमित चौहान ने जानकारी दी कि 22 केवी थुनाग-बगस्याड़ फीडर की पुनर्स्थापना का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया है। साथ ही रैनगलु से थुनाग तक कंडक्टर स्ट्रिंगिंग कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सुराह के नजदीक शाकरन गांव में नौ विद्युत मीटर बहाल किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...