बड़ा बेटा धर्मेंद्र ठाकुर हुए थे सूचना व जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त
सिरमौर – नरेश कुमार राधे
हिमाचल प्रदेश के नाहन के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र ठाकुर की माता सूर्य कांता ठाकुर का 85 वर्ष की आयु में बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह 7:30 बजे अंतिम सांस ली। मंगलवार रात से ही उनकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद बुधवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही परिवार और करीबी रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत सूर्य कांता ठाकुर के निधन से नाहन समेत पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर है। जितेंद्र ठाकुर नाहन के एक वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार हैं, और उनकी माता के निधन की खबर सुनकर क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पत्रकारों ने इस कठिन घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
दिवंगत सूर्य कांता ठाकुर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके बड़े बेटे धर्मेंद्र ठाकुर लोक संपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि छोटे बेटे जितेंद्र ठाकुर क्षेत्र के एक प्रमुख पत्रकार हैं। परिवार में बहुएं, पोते-पोतियाँ भी हैं।
दिवंगत सूर्य कांता ठाकुर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2: 00 बजे नाहन के स्वर्गधाम में किया जाएगा। सूर्य कांता ठाकुर का सरल और मृदुभाषी स्वभाव हमेशा सभी के दिलों में रहेगा। उनके निधन से परिवार और मीडिया जगत को बड़ी क्षति हुई है, जिसे भर पाना मुश्किल है।

