वन मंत्री ने नूरपुर में किये 80 लाख रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास

--Advertisement--

Image

वन मंत्री ने नूरपुर में किये 80 लाख रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास।40 लाख रुपए की लागत से बनेगी कोट पलाहड़ी से छोटीधार सड़क।छोटीधार में 40 लाख रुपए से बनेगी वन निरीक्षण कुटीर।

नूरपुर 14 जून: देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज सोमवार को स्थानीय वन विश्राम गृह से वन मंडल नूरपुर के तहत 80 लाख रूपये लागत से बनने वाली दो परियोजनाओं के शिलान्यास किये।

 

राकेश पठानिया ने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत 40 लाख रुपए की अनुमानित लागत से कोट पलाहड़ी से छोटीधार तक 6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त छोटीधार में 40 लाख रुपए से वन निरीक्षण कुटीर का निर्माण किया जाएगा।

 

वन मंत्री ने बताया कि कोट पलाहड़ी- छोटीधार सड़क के निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है जबकि छोटीधार में वन निरीक्षण कुटीर के निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि छोटीधार गांव लदोड़ी पंचायत का एक अति पिछड़ा क्षेत्र है तथा सड़क सुविधा न होने के कारण यहां के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहां के लोगों को विशेष कर बरसात के दिनों में किसी रोगी को अस्पताल तक पहुंचाना बहुत कठिन होता था।

 

उन्होंने बताया कि वर्ष 1970 से पहले का यह वन विभाग का रोड़ है तथा इस सडक़ के निर्माण से यहां के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस दोनों कार्यो को शीघ्र पूरा करने के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी जायेगी।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सड़कों के निर्माण तथा अन्य मुलभूत सुविधाओं को पूरा करने पर विशेष प्राथमिकता दे रही है।

 

वन मंत्री ने बताया कि जुलाई माह से पौधारोपण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मानसून सीजन में नूरपुर वन मंडल के तहत एक हज़ार हेक्टेयर वन भूमि पर 6 लाख पौधे रोपित किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त अक्तूबर माह से पंजफुली के उन्मूलन का कार्य आरम्भ किया जायेगा।

ये रहे मौजूद

वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर, डीएफओ विकल्प यादव,वन निगम नूरपुर के मंडलीय प्रबंधक सुमन औहरी, एसीएफ संदीप कोहली, रेंज ऑफिसर विक्रम सिंह, वन ब्लॉक ऑफिसर राजेश कुमार, भाजयुमो प्रदेश सचिव भवानी पठानिया, लदोड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र पठानिया, शिव शक्ति युवक मंडल के प्रधान संदीप पठानिया सहित फॉरेस्ट गार्ड संजय कुमार उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...