मंडल अध्यक्ष देहरा निर्मल सिंह ने सीयू निर्माण के 81 हेक्टेयर भूमि देने पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय अनुराग ठाकुर का आभार जताया

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

जिला भाजपा प्रवक्ता अमित राणा व मंडल अध्यक्ष देहरा निर्मल सिंह ने पत्रकार वार्ता में देहरा में सीयू निर्माण को लेकर 81 हेक्टेयर भूमि देने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अमित राणा ने कहा कि अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का सपना पूरा होने जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि यह सब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराव ठाकुर के प्रयासों व सरकार के योगदान से ही हो पाया है। अमित राणा ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम ठाकुर, ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला व देहरा के पूर्व विधायक ठाकुर रविन्द्र रवि का आभार जताते हुए कहा कि यह सभी समय समय पर सीयू के मुद्दे की उठाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार व इन सभी के सहयोग से शीघ्र ही देहरा में स्थायी परिसर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

इस अवसर पर नगर परिषद देहरा की अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष मालकियत सिंह परमार, जगदीप डढवाल, रणजीत गुलेरिया, महेंद्र चौहान, सुकृत सागर सहित अन्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...