वनों का संरक्षण करना ही वन महोत्सव का ध्येय- रामलाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

वनों का संरक्षण करना ही वन महोत्सव का ध्येय होना चाहिए तभी वन महोत्सव सफल हो सकता है । यह बात नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर व पूर्व वन मंत्री ने वन परिक्षेत्र स्वारघाट के तहत वन बीट जकातखाना में आंवला का पौधा लगाकर 72वें वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कही।

इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हम हर साल वन महोत्सव के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर लाखों पौधे लगाते हैं लेकिन उनमें से कितने पौधे सुरक्षित है ये देखने वाली बात है।

उन्होंने कहा की हम पौधरोपण के नाम पर पौधे तो लगाते हैं लेकिन उनका संरक्षण करने की तरफ कोई विषेश ध्यान नहीं देते। जोकि गलत है।

उन्होंने कहा की हम साल में चाहे एक ही पौधा लगाएं लेकिन उसका संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है ताकि जो पौधा हमने लगाया है वो पेड़ के रूप में तैयार हो सके। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने थोड़े से निजी स्वार्थ के लिए जंगलों को आग के हवाले ना करें।

उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे लिए कितनी आवश्यक यह पता उन लोगों को चल चुका है जो कोरोना काल में ऑक्सीजन के लिए दर दर भटकते रहे। बावजूद इसके भी वह लोग अपने प्रियजनों को नहीं बचा सके।

उन्होंने कहा की पेड़ों का मानव जीवन में विशेष महत्व है। वन है तो हम है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।

इस अवसर पर उनके साथ डीएफओ बिलासपुर अवनीय भूषण रॉय, एसीएफ बिलासपुर प्रदीप कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वारघाट नंदलाल चौधरी, नैनादेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर व श्याम लाल, गुरदयाल सिंह, युथ कांग्रेस से कुलवीर भडोल, दीपक ठाकुर, देवी राम ठाकुर, अशोक कुमार, सुनील ठाकुर, कृष्ण लाल ठाकुर,निक्का राम ग्राम पंचायत तनबोल के प्रधान कृष्ण सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक पंचायतों के प्रतिनिधियों, महिला मंडलों तथा युवक मंडलों ने भाग लिया। इस अवसर पर रामलाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत तनबोल की दो संपर्क सड़कों के लिए दो दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...