लुधियाना से मैक्‍लोडगंज आ रहे पर्यटकों की चलती गाड़ी में लगी आग

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर ढलियारा के खूनी मोड़ पर चलती कार में आग लग गई। गाड़ी जलने से नुकसान हुआ है, हालांकि वाहन में सवार चालक सहित दो अन्य सुरक्षित हैं।

वहीं गाड़ी में आग लगने के कारण साथ के जंगल में भी आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ढलियारा के खूनी मोड़ सड़क हादसों के लिए जाने जाते हैं। कोई न कोई हादसा यहां होता ही रहता है। अब यहां पर चलती गाड़ी में आग लगने से नुकसान हुआ है।

गाड़ी नंबर पीबी 10 एचई 5786 लुधियाना से मैक्लोडगंज जा रही थी, जबकि यहां पहुंचते ही गाड़ी ने एक दम से आग पकड़ ली। गाड़ी में तीन लोग संजीव, आकाश और परमजीत कौर सवार थे। आग लगते ही तीनों ने गाड़ी से बाहर निकलकर जान बचाई।

मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी पहुंची और आग को काबू किया। वहीं गाड़ी में आग लगने से पहाड़ी के ऊपर जंगल में भी आग लग गई।

थाना देहरा से एसएचओ कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और मामला दर्ज किया। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। दमकल विभाग ने भी आग को बुझाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा: प्रोडक्शन ऑपरेटर के भरे जाएंगे 30 पद, 27 से 31 तक साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

चरस तस्करी के दोषी को 14 साल का कठोर कारावास और 1.30 लाख रुपये जुर्माना

हिमखबर डेस्क  विशेष न्यायाधीश-I कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत...

35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

हिमखबर डेस्क  पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI)...