लाहौल के चंद्रताल और तेलिंग में फंसे 450 पर्यटक, मौसम खराब होने से रेस्क्यू में बाधा; अटल टनल भी बंद

--Advertisement--

हिमाचल में भारी वर्षा ने कोहराम मचा दिया है। हर तरफ सिर्फ तबाही का मंजर है। लाहौल के चंद्रताल और तेलिंग में 450 पर्यटक फंसे हुए हैं। मौसम खराब होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न हो रही है। भारी बारिश और भूस्खलन के बाद अटल टनल भी बंद हो गई है। सिस्सू से केलंग मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है।

मंडी- अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जिला लाहौल स्पीति के चंद्रताल और तेलिंग में 450 पर्यटक फंस गए हैं। मौसम प्रतिकूल होने और भारी वर्षा की वजह से पर्यटकों को रेस्क्यू करने में बाधा आ रही है। चंद्रताल में फंसे 200 पर्यटकों के लिए वहीं पर टेंट आदि में रहने की व्यवस्था की है।

पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी देर रात अपनी टीम के साथ चंद्रताल पहुंचे। पर्यटकों के लिए खाने और पानी आदि की व्यवस्था की। फिलहाल सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। मयंक चौधरी ने चंद्रताल में डेरा डाल रखा है।

सिस्सू के नजदीक तेलिंग में 250 पर्यटक फंसे हुए हैं। उनके रहने और खाने पीने की प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की है। फंसे पर्यटकों को लोगों के घरों व टेंट आदि में ठहराया गया है।

सेटेलाइट फोन से बनाया गया संपर्क

मोबाइल नेटवर्क बंद होने से फंसे हुए पर्यटकों से सेटेलाइट फोन के माध्यम से प्रशासन संपर्क बनाए हुए हैं। स्कूलों में इन दिनों छुट्टी होने से बड़ी संख्या में प्रदेश और अन्य राज्यों से पर्यटक लाहुल स्पीति घूमने आए थे। काजा और उदयपुर क्षेत्र में भी कई पर्यटकों के फंसे होने की सूचना है। मोबाइल नेटवर्क ठप होने की वजह से वहां के प्रशासन से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

अटल टनल बंद, कुल्लू-मनाली का संपर्क कटा

अटल टनल के दोनों ओर भूस्खलन होने की वजह से जिला मुख्यालय केलंग का कुल्लू मनाली से रविवार से संपर्क कटा हुआ है। सिस्सू से केलंग मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है।

बीआरओ को मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। भारी वर्षा से मार्ग बहाल करने में दिक्कत आ रही है। जिले के अधिकतर मार्गों पर भूस्खलन से यातायात बाधित है।

लाहौल स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि चंद्रताल और तेलिंग में 450 पर्यटक फंसे हुए हैं। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। उनके रहने व खाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की है।

चंद्रताल में फंसे पर्यटकों के पास खाने पीने का उचित सामग्री है। मौसम साफ और सड़क मार्ग बहाल होते ही सभी पर्यटकों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। वर्षा से स्थिति नाजुक बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...