लाहडू के पास देर रात हुआ टीपर का एक्सीडेंट,नूरपुर निवासी चालक की मौत, क्रेन से निकाला शव

--Advertisement--

Image

भटियात, भूषण गुरुंग
पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत चंबा पठानकोट राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर लाडहू के समीप एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में टिप्‍पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है हादसे के बाद चालक टिप्‍पर के बीच बुरी तरह से फंस गया था, इस पर क्रेन के माध्‍यम से शव बाहर निकाला गया।
चालक की पहचान मस्त राम पुत्र जरम सिंह गांव सगोत तहसील नूरपूर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्‍वजनों को सौंप दिया है।
इस मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौज़ी विशाल वर्मा ने की है। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा काफी खतरनाक था, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
क्या कहते है पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया.
भटियात ब्लॉक के लाहड़ू में रात को एक टिप्पर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व विधायक भटियात विधान सभा क्षेत्र से कुलदीप सिंह पठानिया.
उन्होंने शासन, प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि भटियात का शासन, प्रशासन बहुत ही गैर जिम्मेवार और बेलगाम हो चुका है। अफसरशाही अपनी चरमसीमा पर है। सरकार का और स्थानीय विधायक का अधिकारियों पर कोई अंकुश नहीं है।
बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर अपने कार्य के प्रति संवेदशीलता न सही लेकिन इंसानियत के नाते तो शासन,प्रशासन को घटनास्थल पर पहुंचना था। एक युवक ने अपनी जान और परिवार ने सहारा खोया है।
इस तरह से पूरी रात युवक चालक के मृत शरीर का गाड़ी में रहना बहुत ही दुर्भागयपूर्ण है। यह भटियात के शासन, प्रशासन पर कई सवालिया निशान खड़े करती है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...