लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी/चम्बा, भूषण गुरुंग

पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। क्षेत्र में महज एक हफ्ते में तीन लोग आत्महत्या कर चुके हैं। वीरवार को ग्राम पंचायत मोतला के गांव सराली के पास के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है। इससे सनसनी फैल गई। इसके बाद डी.एस.पी. डल्हौजी विशाल वर्मा तथा थाना प्रभारी चुवाड़ी रोहित गुलेरिया भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त सराली निवासी 44 वर्षीय करतार सिंह पुत्र जर्म सिंह के रूप में हुई है। 2 दिन पहले ही मृतक के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी तो वहीं वीरवार को उसका शव पेड़ से लटकता मिला।

वह लंबे समय सेअपनी पत्नी से अलगाव के बाद मानसिक परेशान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार का कोई शक नहीं जताया है। पुलिस थाना चुवाड़ी में मामले को लेकर सीआरपीसी की धारा 174 में मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम का इंतजार किया जा रहा है। उधर मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि सी.आर.पी.सी. एक्ट 174 के तहत मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...