लव मैरिज से नाराज परिजनों ने लड़की को दी ऐसी सजा, पुलिस भी देखकर हुई हैरान

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

दिल्ली में एक युवती को अपनी पंसद के लड़के से लव मैरिज करने पर उसके माता-पिता ने रूह कंपा देने वाली सजा दी। पुलिस भी लड़की के माता-पिता की इस तरह की हरकत देख हैरान रह गई। लड़की के माता-पिता उसे ससुराल से जबरन अपने घर ले आए और गर्म चाकू से उसके शरीर को बुरी तरह से जला दिया।

पत्नी की ऐसी हालात देखकर युवक ने पुलिस में इस बारे में शिकायत दी। पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिए गए है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके का है। 19 साल की लड़की ने बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले रंजन से हुई थी। दोनों एक-दूसरे को काफी पंसद करते थे और धीरे-धीरे उनमें प्यार हो गया। दोनों ने 7 सितंबर को रोहिणी कोर्ट में लव मैरिज कर ली। लड़की ने बताया कि शादी करके रंजन उसे अपने घर ले गया। लड़की ने कहा कि रात करीब 3 बजे उसकी मां अनिता देवी उसके ससुराल आई और जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए।

लड़की की सास ने उसके परिजनों को काफी समझाया कि अब दोनों ने शादी कर ली, उसे कहीं मत लेकर जाओ यही रहने दो। जब परिजन नहीं माने तो लड़की उनके साथ अपने घर वापिस आ गई। गुस्साए परिजनों ने लड़की की काफी पिटाई की और गर्म चाकू से उसके चेहरे, हाथ और पैर को दागा।

लड़की ने बताया कि उसे डराने के लिए मां ने उस पर मिट्टी का तेल भी डाला। अगली सुबह रंजन जब अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो उसकी हालत देखकर तुरंत पुलिस को फोन किया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लड़की के बयान लेने के बाद उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी मामले की आगे जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...