हिमाचल में बारिश: दलदल में फंसी एचआरटीसी बस, घरों में घुसा नाले का पानी

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में देर रात हुई बारिश से कुछ क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति में गुरुवार रात झमाझम बारिश हुई है। जबकि मनाली व लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। मनाली के समीप 17 मील में भारी बारिश ने नाले में बाढ़ आ गई। जिसके बाद सड़क पर भारी मलबा आ गया।

इसके साथ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। नाले में बाढ़ से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जबकि बारिश के कारण जिले में 21 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। शांगचर के समीप हुए भूस्खलन से एचआरटीसी की बस दलदल में फंस गई जिसके चलते बस कुल्लू नहीं पहुंच पाई।

ऊंची चोटियों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। वहीं सेब का तुड़ान भी प्रभावित हो गया है। बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को नदी नालों से दूर रहने को कहा है।

भारी बारिश से गिरी परियोजना में गाद आने से शिमला शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। प्रदेश के चार जिलों शिमला, चंबा, कांगड़ा और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को बाढ़ आने का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 15 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...