लकड़ी की पुली बही, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल में घुसा मलबा

--Advertisement--

Image

सिहुंता – अनिल समिबयाल

जिले में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। ढकोग-बन्नी मार्ग पर बन्नी नाले पर बनाई गई अस्थायी लकड़ी की पुली और रास्ता नाले में बढ़े जलस्तर की भेंट चढ़ गया।

भटियात विस क्षेत्र के तहत मोतला पंचायत में नाले का जलस्तर बढ़ने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतला और मिडल स्कूल मोतला में कीचड़ भर गया।

साथ ही करीब 15 मकानों और गोशालाओं को मलबे से नुकसान पहुंचा है।

पीएचसी में गंदा पानी भरने पर वहां तैनात नर्स, तीन आशा वर्करों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने साथ लगते भवन में पहुंचकर शरण ली।

उसके बाद पंचायत प्रतिनिधि और भटियात प्रशासन को अवगत करवाया गया। देरशाम तक पटवारी और पंचायत प्रतिनिधि क्षेत्र में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे।

मोतला पंचायत में सुबह 11:30 बजे से हो रही भारी बारिश के बाद दोपहर 12:30 बजे के बाद अचानक नाले का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया।

देखते ही देेखते पीएचसी में कीचड़ लबालब भर गया जिससे स्वास्थ्य केंद्र के भीतर रखा सामान भी खराब हो गया।

टनों के हिसाब से बहकर आए मलबे के ढेर तले माध्यमिक पाठशाला मोतला का मुख्यद्वार भी दब गया।

शनिवार दोपहर 1:00 बजे बन्नी नाले में बढ़े जलस्तर की भेंट अस्थायी लकड़ी की पुली और रास्ता भी चढ़ गया। इससे अब भदरा और बन्नी गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पंचायत प्रधान मोतला के बोल

पंचायत प्रधान मोतला रक्षा देवी ने भारी बारिश से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। लोगों के घरों, गोशालाओं और जमीन को नुकसान हुआ है।

इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों की हरसंभव सहायता की मांग उठाई है।

तहसीलदार के बोल 

तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मोतला में भारी बारिश से नुकसान की जानकारी मिलने पर तुरंत पटवारी को मौके पर भेज दिया गया। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...