
धर्मशाला, डा सतीश सूद
रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला के रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के विजिट कार्यक्रम का आयोजन मैक्लोडगंज में किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए देवेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान रोटरी क्लब धर्मशाला के अध्यक्ष मिलाप नैहरिया व सचिव डा. सतीश सूद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कोरोना के दौरान किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोरोना में भी पौधारोपण, पोलिया उन्मूलन अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। साथ ही कोविड-19 के दौरान आ रही समस्याओं पर भी कार्य किए। इस मौके पर पंजाब अमृतसर से आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कोरोना काल मे किए गए कार्यों की सराहना की।
साथ ही उन्होंने समाज के लिए ओर अधिक बेहतर कार्य किए जाने के लिए भी टारगेट दिए। जिसमें सबसे पहले बेटियों व महिलाओं में पाए जाने वाले सर्विकल कैंसर को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाने की बात कही। जिससे सभी लोग जागरूक होकर बेटियों का वैक्सीनेशन करवा सकें, और बीमारी को दूर किया जा सकें।
देवेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मशाला में एसेंबली का वल्र्ड रिकार्ड बनाने की योजना थी, लेकिन कोविड के कारण वह नहीं हो पाया। लेकिन जल्द ही इस पर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने मेहर चंद महाजन ट्रेनिंग सेंटर सहित अन्य सामाजिक कार्यों को ओर आगे बढ़ाने की बात कही।
इस दौरान वर्ष 2020-21 व कोरोना काल में समाज व मानवता के लिए बेहतरीन कार्य किए जाने पर अवार्ड एक्सीलेंस भी वितरित किए गए। जिसमें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर कोरोना योद्धा डा. विकास राणा, कोरोना में बेहतरीन रिपोर्टिंग पर देवभूमि के नंबर वन मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल के धर्मशाला से रिपोर्टर नरेन कुमार, आईटी पर रोबिन कुमार, बेहतरीन प्रशासनिक व्यवस्था जिसमें पास बनाने सहित अन्य कार्यों का जिम्मा संभालने पर भानु शर्मा, जल शक्ति विभाग से मुश्किल समय में पानी की उचित व्यवस्था बनाए रखने पर संजय नाग, समाज में जरूरतमंद को भोजन व अन्य व्यवस्था पर इंडो-तिब्बत के थिनले जंपा व कुलपरक्ष शर्मा, बिजली सेवाएं बेहतरीन देने पर बिजली बोर्ड से गौरव व महामारी में बेसहारा पशुओं को भोजन व चारा उपलब्ध करवाने पर धीरज महाजन को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर हिमाचल के गद्दीयाली नाटी किंग सुनील राणा ने शिव कैलाशों के वासी व अपने गीतों की लड़ी प्रस्तुत करके खूब समां बांधा। लोकगायक कमल नैहरिया ने भी लोकगीत की प्रस्तुति दी। वहीं वाइस पे्रजिडेंट व लेखक डा. वायके डोगरा ने अपनी कविताओं से जीवन की हकीकतों का चित्रण कर खूब तालियां बटोरीं।
