रोजगार का सुनहरा मौका: महिला करियर एजेंट और रूरल करियर एजेंट के 100 पदों पर होगी भर्ती

--Advertisement--

25 जुलाई को एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा मशोबरा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू 

हिमख़बर डेस्क 

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीण नगराईक ने बताया कि जिला के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम से एलआईसी ऑफ इंडिया, शाखा संजौली, शिमला द्वारा 25 जुलाई, 2026 को प्रातः 11:00 बजे शर्मा डेस्टिनेशन आहार विला, मशोबरा-2 में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती अभियान के तहत महिला करियर एजेंट (MCA) तथा रूरल करियर एजेंट (RCA) के कुल 100 पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि महिला करियर एजेंट (MCA) के लिए 50 पद निर्धारित हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 7000 रुपए प्रतिमाह, दूसरे वर्ष 6000 रुपए प्रतिमाह तथा तीसरे वर्ष 5000 रुपए प्रतिमाह के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत प्रोत्साहन (इंसेंटिव) प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी।

इसी प्रकार रूरल करियर एजेंट (RCA) के 50 पदों के लिए भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है।

चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 5000 प्रतिमाह तथा दूसरे वर्ष 4000 रुपए प्रतिमाह के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत प्रोत्साहन (इंसेंटिव) दिया जाएगा। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वह निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हों।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9418467705 तथा 9816083593 (अनीता तपन गुप्ता) पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

म्यूटेशन के नाम पर दो लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, एक लाख लेते पटवारी सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर क्षेत्र...

हिमाचल: बद्दी में फर्जी फार्मा कंपनी का भंडाफोड़, कांगड़ा का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

बद्दी- रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश औषधि नियंत्रण प्रशासन और...