रेलिंग तोड़ता हुआ होटल में जा घुसा आटो, लोगों ने भागकर जान बचाई

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में रेलिंग तोड़ता हुआ एक आटो होटल में जा घुसा। इस हादसे के दौरान लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। होटल मालिक को हजारों का नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई अमल में लाई है।

हुआ यूं कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगेंद्रनगर से ऐहजू में सड़क किनारे एक होटल में जब काफी संख्या में पर्यटक चहलकदमी कर रहे थे तभी जोगेंद्रनगर से बैजनाथ की ओर जा रहा एक आटो सड़क किनारे रेलिंग को तौड़ता हुआ होटल में जा घुसा।

अचानक होटल में हुए इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। होटल में मौजूद पर्यटकों ने भागकर जान बचाई। वहीं ग्राहकों की सेवा में तैनात होटल कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। हादसे के कारणों पर पुलिस ने जांच बिठा दी है। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है।

होटल मालिक अजय ने करीब 30 हजार रुपये से अधिक के नुकसान की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद तेज रफतार आटो अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे रेलिंग से टकराया और उसे तोड़ता हुआ सीधे होटल में जा घुसा। आटो की रफतार भी चौंकाने वाली थी। राहत की बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बाद भी सभी सुरक्षित बच गए।

आए दिन हो रहे हादसे

उन्होंने बताया कि ऐहजू से घट्टा तक तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों से ऐसे हादसे आए दिन हो रहे हैं। उन्होंने हाईवे पर वाहनों की स्पीड नियंत्रण करने के लिए स्पीड ब्रेकर व चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग स्थानीय प्रशासन व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से की है, ताकि निकट भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लग सके।

क्‍या कहते हैं अधिकारी

एसडीएम डा. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि वह संबंधित विभाग से इस मामले पर बातचीत करेंगे। उधर, थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि ऐहजू के नजदीक अनियंत्रित आटो के होटल में घुसने की सूचना पुलिस को मिली थी।

पुलिस की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई अमल में लाई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...