रेड क्रॉस शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान

--Advertisement--

मंडी, 16 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क 

ंरेड क्रॉस सोसाइटी मंडी द्वारा “रेड क्रॉस मांडव 2025” के अंतर्गत आज सेरी मंच, मंडी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 130 लोग रक्तदान के लिए पहुंचे, जिनमें से 69 लोगों ने 69 यूनिट रक्तदान किया।

अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस मांडव जैसे आयोजन समाज में सहयोग, संवेदना और स्वैच्छिकता की भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो जरूरतमंदों के जीवन को बचाने का कार्य करता है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाजहित में योगदान दें।रक्तदान शिविर में पुलिस, होमगार्ड, रेड क्रॉस स्वयंसेवक, आईटीआई, डिग्री कॉलेज, आईटीआई मंडी तथा संपत्ति देवी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं सहित आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक , जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय तथा सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी ओ.पी. भाटिया उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...