रेडक्रॉस मेले में बेबी शो, फ्लावर शो और डाॅग शो बनेंगे मुख्य आकर्षण

--Advertisement--

7 अप्रैल को धर्मशाला में आयोजित होगा रेडक्रॉस मेला: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क 

अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल के अवसर रेडक्रॉस मेला पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं तथा संस्थाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनियों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मेले से प्राप्त होने वाली आय को निर्धन, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए व्यय किया जाएगा। मेले के दौरान लक्की डाॅ का भी आयोजन किया जाएगा, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

विनय कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस को एक सशक्त और समर्थ संस्था के रूप में विकसित करने के लिए समाज के साधन-संपन्न एवं समर्थ लोगों के सहयोग की आवश्यकता रहती है।

जिला रेडक्रॉस समिति समाज के सभी वर्गों से सहयोग प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहती है, ताकि दीन-दुखियों, गरीबों और साधनहीन व्यक्तियों को सहारा दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इनमें बेबी शो, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर तथा पुरुषों के लिए रस्साकस्सी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बेबी शो में 5 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे।इसके अलावा डाॅग शो भी आयोजित किया जाएगा।मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप लगाया जाएगा, जहां लोगों को स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

साथ ही, कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा जबकि होमगार्ड के बैंड द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले में स्टॉल लगाने या स्मारिका में विज्ञापन देने के इच्छुक व्यक्ति जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव से व्यक्तिगत रूप से या कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-224888 तथा 94188-32244 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि कुलदीप धीमान, डीएसपी निशा कुमारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल एवं महिला विकास अशोक कुमार, जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला, पीएनबी से पृथ्वी रणवीर, उप निदेशक पशुपालन सीमा गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...