रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सुधार का मौका

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

दसवीं के विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट होंगे। प्री-बोर्ड और फस्र्ट व सैकंड टर्म की परीक्षाओं के आधार पर विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार करने के लिए अंकवितरण संबंधी फार्मूला तैयार किया जा रहा है।

रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों को सुधार का मौका मिलेगा। बोर्ड इस पर रुपरेखा तैयार कर रहा है। बोर्ड की मानें तो न्यायप्रिय, पारदर्शी, विश्वसनीय फार्मुला बनाएंगे जिसकी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगी। अभी फार्मुले पर बातचीत जारी है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि कुछ प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों ने फस्र्ट टर्म या सेकेंड टर्म की परीक्षाओं में भाग नहीं लिया है तो उनके लिए अलग से मानदंड बनाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्री-बोर्ड और फस्र्ट व सैकंड टर्म की परीक्षाओं में भाग लिया है तो अंक देने में उनके लिए क्या अलग से मानदंड बनेगा, इस पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जो भी मानदंड बनें, वह क्लीयर हों, ज्वावदेह होंगे। एस.ओ.एस. विद्यार्थियों के लिए भी अलग से फार्मूले तैयार करने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही विस्तृत फार्मूला तैयार होगा।

बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परर्फोमेंस के आधार पर जो विद्यार्थी क्वालफाई कर रहे हैं वह तो ठीक हैं। जो विद्यार्थी सभी विषयों में पास नहीं हो पाएंगे तो उन्हें एशिंशियल रिपीट में रखने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन वह प्रमोट कर दिए जाएंगे।

रिजल्ट कंपाइल कमेटी में होगा ऑवजर्वर
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि रिजलट कंपाइल करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में एक आवर्जर भी रखा जाएगा। अंक देने संबंधी फार्मूले में विद्यार्थी के पहले की कक्षाओं की परर्फोमेंस को भी शामिल करने पर विचार हो रहा है। फार्मला या मानदंड ऐसा बनाया जाए जिससे बच्चों को लाभ भी हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...