राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतिभागी सलौनी पर टिकी लोगों की निगाह

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर की छात्रा सलौनी शर्मा अब नेशनल इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में भाग लेने मंडी पहुंच गई हैं। वह यहां पर राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगी।

राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर के सैकड़ों विद्यार्थी मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस प्रतियोगिता से पूर्व विद्यार्थियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई, ताकि प्रतिभागी अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएं।

इसमें प्रदेशभर से चयनित विद्यार्थियों ने कार्यशाला में भाग लिया। वहीं, बुधवार को आईआईटी मंडी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्र स्तरीय मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता में देश भर के विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत बनाए मॉडलों को प्रस्तुत कर रहे हैं।

अब हमीरपुर की बेटी सलौनी के प्रदर्शन पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। बारहवीं कक्षा की छात्रा सलौनी शर्मा ने चालक को नींद आने पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ड्राइवर स्लीपिंग सेंसर तैयार किया है, जो गाड़ी चलाते समय चालक को नींद आने पर होनी वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सहायक होगा।

इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत छात्रा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। वहीं, पूरे प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। राष्ट्र स्तर पर चयनित होने से पूर्व यह मॉडल राइट अप के लिए दिल्ली भेजा गया था।

जहां से स्वीकृति मिलने के बाद छात्रा को इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत दस हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

राशि मिलने के बाद छात्रा ने मॉडल तैयार किया था। छात्रा का कहना है कि इस मॉडल को बनाने के लिए विज्ञान शिक्षक सीमा शर्मा का भरपूर सहयोग रहा है। यह सेंसर गाड़ी के अगले शीशे पर लगाया जाएगा, जो नींद आने पर चालक की आंखों को स्कैन कर अलार्म देगा।

इस संदर्भ में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल का कहना है कि जिले से एक ही छात्रा का चयन हुआ है। छात्रा का मॉडल विशेष है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...