रानीताल में अनियंत्रित होकर पलटा सरिये से भरा ट्रक, चालक घायल

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा के रानीताल के नजदीक दरकाटा में वीरवार सुबह एक सरिये से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के दौरान सड़क के दोनों ओर काफी लंबा जाम लग गया। 50 के करीब लोडेड ट्रक वहीं फंस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रानीताल पुलिस मौके पर पहुंची और हल्के वाहनों को जाम से निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुबह साढ़े 8 बजे के करीब ट्रक चालक जोर-जोर से हॉर्न बजा रहा था और एकाएक साइड में टकराकर बीच सड़क में पलट गया। इस दौरान ट्रक का टायर भी फट गया था। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से कोई अन्य वाहन नहीं निकल रहा था अन्यथा बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था।

वहीं कुछ समय बाद हाईड्रा की मदद से ट्रक व सरिये को बीच सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया। हादसा किन कारणों से हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...