रात को गश्‍त के दौरान पैदल जा रहे व्‍यक्ति से बरामद की सवा किलो चरस

--Advertisement--

Image

जिला कुल्लू पुलिस ने लगातार चरस तस्करों को पकड़ा है। इसी के तहत सोमवार देर रात को भुंतर पुलिस ने एक व्यक्ति से एक किलो 323 ग्राम चरस बरामद कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

कुल्लू, आदित्य

जिला कुल्लू पुलिस लगातार चरस तस्करी शिकंजा कस रही है। कोरोना काल में जिला कुल्लू पुलिस ने लगातार चरस तस्करों को पकड़ा है। इसी के तहत सोमवार देर रात को भुंतर पुलिस ने एक व्यक्ति से एक किलो 323 ग्राम चरस बरामद कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जिसकी पहचान 40 वर्षीय लाभ सिंह पुत्र परस राम निवासी मंडरा कटौला जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक भुंतर पुलिस लगातार गश्त पर थी। इसी दौरान तीखी नाला में गश्त के दौरान रात को एक व्यक्ति पैल लोट गांव से दोहरानाला की ओर आ रहा था। पुलिस को देखकर व्यक्ति छिपने की कोशिश कर रहा था।

 

पुलिस ने व्यक्ति को देखा और पकड़ लिया। शक के आधार पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो इनके कब्जे से एक किलो 323 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि कोरोना काल में लगातार पुलिस तस्करों पर निगाह बनाए हुए हैं। रात को पकड़े गए आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच करनी आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...