राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिमला प्रथम

--Advertisement--

उपायुक्त ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

मंडी, 13 मार्च – अजय सूर्या

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं के तहत आज बॉलीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता का समापन उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया तथा विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें बधाई दी।

राज्य स्तर की प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया जिसके अंतिम मुकाबले में शिमला ने मंडी पुलिस की टीम को 3-1  से हराकर प्रतियोगिता जीती जबकि ग्रामीण स्तर की प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें दं्रग की टीम ने बल्ह की टीम को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

राज्य स्तर की विजेता टीम को 31 हजार तथा उप-विजेता को 21 हजार रुपये जबकि ग्रामीण स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता को 15 हजार तथा उपविजेता को 9 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में  प्रदान की ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...