राज्य स्तरीय कुरांश प्रतियोगिता में छाए चंबा के होनहार

--Advertisement--

प्रतिभागी करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व, प्रतिभागियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए हासिल किए इक्कीस मेडल, जिसमें 10 गोल्ड 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल है शामिल

चम्बा – भूषण गुरूंग 

डॉक्टर वाई ऐस परमार वानिकी एवं बाग़वानी विश्वविद्यालय नोणी जिला सोलन में राज्यस्तरीय कुरांश प्रतियोगिता का आयोजन राज्य कुराश एसोसिएशन द्वारा किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया।

जिसमें जिला चम्बा की आठ लड़कियों सहित 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 21 मेडल हासिल किए। जिसमें 10 गोल्ड 5 सिल्वर और 6 ब्रांज मेंडल शामिल हैं।

टीम की अगुवाई राष्ट्रीय स्तरीय कोच आशीष कुमार और राज्य स्तरीय कोच अमित कुमार व राजेश कुमार ने की। टीम के साथ अजय कुमार और रीनू ज़रियाल टीम कोच के तौर पर साथ में शामिल रहे।

प्रतिभागियों ने इस राज्य स्तरीय कुराश टूर्नामेंट में जिला चम्बा का नाम रोशन किया है। जिला चम्बा के 10 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतिभागियों में लड़कों की ओवर आल रनर अप ट्रॉफ़ी भी हासिल की। जो की एक बहुत ही हर्ष का विषय है।

जिला चम्बा के राज्य कुराश संघ के अधिकारियों कौशल मुगटा, सुरेंद्र कुल्ला, वीरेन धौलता और हरदेव सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...