राजा वीरभद्र सिंह जी का पवित्र अस्थि कलश विसर्जन कार्यक्रम में बदलाव- राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने जानकारी दी कि 17 जुलाई को प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे और देश और प्रदेश में अपनी राजनीति का लोहा मनवाने वाले स्व राजा श्री वीरभद्र सिंह जी का अस्थि वित्सर्जन गोविंद सागर झील, सतलुज नदी में भाखड़ा स्थान में पूरे हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार दो विद्वान पुरोहितों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस पवित्र अस्थि वित्सर्जन कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है।

उनके अनुसार पवित्र अस्थि कलश आज शाम यानी 15 जुलाई को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नमहोल में सांय 6 बजे से लेकर प्रातः 10 बजे 16 जुलाई तक रखा जाएगा। तदुपरांत श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के जुखला ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व आमजन पुष्पांजलि अर्पित करके विनम्र श्रधांजलि अर्पित करेंगे।

उसके उपरांत अस्थि कलश यात्रा 16 जुलाई प्रातः 10 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नमहोल से ब्रह्मपुखर से होते हुए, नौणी, कोठीपुरा, कल्लर, छडोल, जमाली, गम्भरपुल, बनेर, धारकांशी होते हुए स्वारघाट में पुष्पांजलि व विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करके के बाद स्वाहन व तरवाड़ में भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

राम लाल ठाकुर ने बताया कि इसके उपरांत कल शाम यानी 16 जुलाई को ही भाखड़ा में बाबा भरतरी (भर्तृहरि) मंदिर में पवित्र अस्थि कलश को रख कर कांग्रेसजन व आमजन पुष्पांजलि समर्पण करेंगे और उनकी आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना करेंगे।

इस कार्यक्रम में श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से सम्बंधित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सोशिल मीडिया, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति व ओ. बी. सी. विभाग, युवा कांग्रेस, एन. एस. यु. आई व पंचायती राज संस्थाओं और नगर परिषद के कांग्रेस समर्थित तमाम पदाधिकारियों सहित भाखडा में इक्कठे होकर गोविंद सागर झील, सतलुज नदी में पवित्र अस्थि वित्सर्जन प्रातः 11 से 12 बजे के मध्य किया 17 जुलाई, 2021 को किया जाएगा और वहीं पर शांति सभा का आयोजन करके स्व राजा वीरभद्र सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...