राजा का तालाब के BSF जवान का नागालैंड में हृदय गति रुकने से निधन

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत गोलवां के सथेरा गांव के बीएसएफ जवान हैड कांस्टेबल सुनील कुमार का नागालैंड में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनने के उपरांत परिजन बेहद सदमे में हैं।

सुनील कुमार (41) पुत्र स्वर्गीय भान सिंह लगभग 22 वर्ष पहले 2002 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे 2 बेटों आकर्ष (10 ), समन्यू (5), पत्नी सुनीता कुमारी व माता पवन कौर को छोड़ गए हैं।

जवान सुनील कुमार उर्फ गोल्डी काफी मिलनसार स्वभाव के थे। ज्ञात रहे कि 4 वर्ष पहले उनके छोटे भाई संजीव कुमार भी अचानक ह्रदय गति रुकने से इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं जबकि जवान सुनील कुमार के पिता भान सिंह की भी बीते वर्ष ही मृत्यु हो गई थी।

ऐसे में जवान सुनील कुमार की हृदय गति रुकने से हुई अचानक मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। हैड कांस्टेबल सुनील कुमार कुछ महीने पहले ही बेटे को चोट लगने की वजह से छुट्टी लेकर घर आए थे और इलाज उपरांत फिर से ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी।

पत्नी सुनीता कुमारी अपने पति की अचानक मौत से सदमे में है। हैड कांस्टेबल सुनील कुमार की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव सथेरा में शनिवार को पहुंचने की संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...