राजस्व विभाग में फेरबदल, 3 तहसीलदार व 6 नायब तहसीलदार बदले

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

सरकार ने राजस्व विभाग में 3 तहसीलदारों व 6 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं जबकि एक तहसीलदार को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इससे संबंधित अधिसूचना सरकार ने जारी की है।

  • बदले गए तहसीलदारों में विनोद कुमार को नेरवा से नौहराधार बदलकर तहसील में तैनाती दी गई है।
  • इसी तरह नरेंद्र कुमार को मंडी सदर से सैंज जिला कुल्लू तथा रमेश कुमार को बंजार से धर्मपुर जिला मंडी लगाया गया है।
  • इसके अलावा तहसीलदार फतेहपुर दीपक शर्मा को भूमि अधिग्रहण अधिकारी तलवाड़ा रेलवे लाइन ऊना का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

वहीं 6 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं।

  • इसके तहत सीमा बाली को भूमि अभिलेख निदेशालय शिमला से सुगम केंद्र डीसी ऑफिस शिमला,
  • सुशांत ठाकुर को सुगम केंद्र डीसी ऑफिस शिमला से राजगढ़,
  • सत्या पाल को रक्कड़ से ऊना,
  • मोहन लाल को ददाहू से देहा,
  • धर्मेंद्र शर्मा को कटौला से एसएनटी सर्कल कुल्लू
  • तथा विष्णु नेगी को मंडलायुक्त शिमला कार्यालय से उप तहसील कोटगढ़ में लगाया गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाजार से क्यों गायब हुई Old Monk Rum? FSSAI की कार्रवाई से सैनिकों के साथ आम लोग भी मायूस

शाहपुर - नितिश पठानियां बाजार से इन दिनों ओल्ड मॉन्क...

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

हिमाचल में 70 साल के बुजुर्ग ने उगाई भांग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नष्ट किए 1240 पौधे

हिमखबर डेस्क शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और...