राजनीतिक पार्टियों के लिए चिंता का विषय बन रही निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र ठाकुर की गंगा दर्शन मुहीम

--Advertisement--

Image

अर्की निर्वाचन क्षेत्र से महिला उम्मीदवारों को करवाई जा रही निः शुल्क हरिद्वार यात्रा

बद्दी – रजनीश ठाकुर

अर्की निर्वाचन क्षेत्र में गंगा दर्शन मुहीम सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। क्योकि यंहा भाजपा कांग्रेस के अतिरिक्त पहली बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरने की पूरी तेयारी कर रही है। वंही एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा महिलाओं के लिए निः शुल्क हरिद्वार गंगा दर्शन करवाए जाने से इन सभी राजनीतिक पार्टियों के माथो पर बल डाल दिए हैं।

क्योकि अर्की निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 72 ग्राम पंचायतो में लगभग 95 हजार मतदाता है। जिसमे से करीब 43 हजार के महिला मतदाताओं की बताई जा रही है । अर्की विकास समिति के सरंक्षक राजेन्द्र ठाकुर ने निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने के पश्चात ही यह निश्चित कर लिया था कि विधानसभा की हर ग्राम पंचायत से बजुर्ग महिलाओं को हरिद्वार ऋषिकेश निःशुलक यात्रा करवाई जायेगी व् अभी तक उपमंडल से करीब 71 बसों को भेजा जा चूका है ।

सोमबार को करीब 7 पंचायतो की 400 महिलाओं को कुनिहार से हरिद्वार ऋषिकेश भेजा गया । इसी से सहज अंदेशा लगाया जा सकता है कि यदि अर्की निर्वाचन क्षेत्र की करीब आधी महिला मतदाताओं को भी निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र ठाकुर अपने पक्ष में कर लेते हैं तो आने वाले विधानसभा चुनावो के परिणामों को भी बदल सकते हैं । कुछ महीनों पूर्व भी राजेन्द्र ठाकुर को अपने पक्ष में करने के लिए आम आदमी पार्टी के कुछ बड़े नेता सम्पर्क साधने की कोशिश में लगे हुवे थे।

इसी विषय बारे जब अर्की विकास समिति के सरंक्षक राजेन्द्र ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक महिलाओ को सभी राजनीतिक पार्टिया अपने वोट बेंक की तरह इस्तेमाल करती चली आ रही थी । उन्होंने कहा कि अर्की विकास समिति ने महिलाओं का सम्मान करते हुवे उन्हें निः शुल्क हरिद्वार ऋषिकेश भेजने का फेंसला लिया था। अभी तक 71 बसों को भेजा जा चूका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...