प्रधानाचार्य प्यार चंद कपूर ने बच्चों को मिठाई खिला कर किया सम्मानित।
ज्वाली – शिबू ठाकुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ स्कूल की छात्रा पलक चौधरी और काव्या ठाकुर ने प्लस टू आर्ट्स में किया टॉप टेन में प्रवेश । पलक ने पूरे हिमाचल में चौथा स्थान हासिल किया वहीं काव्य ठाकुर ने दसवां स्थान हासिल किया।

इस उपलक्ष पर पाठशाला के प्रधानाचार्य प्यार चंद कपूर ने बच्चों को मिठाई खिला कर सम्मानित किया। इस उपलक्ष पर बच्चों के अभिभावक व समस्त अध्यापक गण भी मौजूद रहे। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता वह अपने अध्यापकों को दिया।

प्रधानाचार्य महोदय कहा कि इन बच्चों ने राज्य भर में हमारा नाम रोशन किया है और विद्यालय के दूसरे बच्चों को भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने अध्यापकों के साथ-साथ कांता कॉलेज से आए उनके अध्यापक और बी.एड प्रशिक्षुओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई में हमारे विद्यालय का सहयोग किया।

जब इस बारे में काव्या ठाकुर से जानना चाहा तो उसनें बताया हमारी कड़ी मेहनत का यह नतीजा है। हमने यह सोचा भी नहीं था की में भी टाप टेन में पहुंचगी! मैंने तो सोचा था स्कूल में पहला स्थान हासिल करूंगी !
फिर भी में प्रदेश की टाप टेन में पहुँच गयी! काव्या ने बताया कि में प्रसासनिक सेवा में जाना चाहतीं हूं!मेरे पिता अविनाश ठाकुर प्राईवेट जाब करते हैं माता गृहणी है!

पलक ने बताया कि मै रोज बारह घंटे पढाई करती हूँ। मे भी प्रसासनिक सेवा में जाना चाहती हूँ! मेरे पिता राकेश कुमार भी प्राईवेट जाव करते है और माता गृहणी है। में शुरू से ही सरकारी स्कूल में पढाई की हूं! इस मेहनत का श्रेय माता पिता और अध्यापकों को जाता है!

