राजकीय महाविद्यालय देहरी के छात्रों ने लहराया परचम

--Advertisement--

Image

राजा का तालाब- अनिल शर्मा

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय की ताइक्वांडो महिला व पुरुष टीम ने राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में 29-30 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धा में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया।महाविद्यालय की महिला टीम में प्रतिभागी रितिका ने 73 कि.ग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।वहीं पुरुष वर्ग में राहुल ने 74 कि.ग्रा. भार वर्ग में रजत पदक जीतकर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया।

महा विद्यालय के दोनों प्रतिभागियों की बेहतरीन उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ संजय पठानिया, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ अश्वनी अवस्थी व खेल परामर्श समिति के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी तथा भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं टीम प्रभारी प्रो. अनिल खिखवान व प्रो. भवनिका को भी उनकी बेहतरीन कार्यकुशलता को लेकर बधाई दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...