डलहौज़ी सिटी कांग्रेस कमेटी ने सिटी कार्यकारिणी की करी घोषणा

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

डलहौज़ी सिटी कांग्रेस कमेटी ने सिटी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर की स्वीकृति के बाद डलहौज़ी सिटी कांग्रेस कमेटी की घोषणा की गई है। इसमें डलहौज़ी सिटी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में तिलक टंडन के रूप में चुना गया है तो वहीँ डलहौज़ी के वार्ड नंबर 3 से रक्षा भारद्वाज को महिला कांग्रेस ऑफ़ डलहौज़ी सिटी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त प्रेम कौड़ा को कोषाध्यक्ष जबकि हमीर पठानिया ,केके जमवाल, चंद्रकांता, भान सिंह, सुभाष शर्मा , ध्यान सिंह ठाकुर और कुलवंतराज को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वही रमजीत सिंह (रुम्मी) , पंकज कपूर, रोहन कनौजिया ,वरुण महाजन, अजय पाल सिंह, देशराज, चमन लाल और गोम्पो ढून्दुप  को महासचिव, विजय कुमार ,सुमन ठाकुर ,दीपराज ,अरुण चौहान ,चन्दन बैंस , कुशल कुमार ,प्रवेश कुमार ,पंकज टंडन, दीपक राज और प्रिथीपाल को सचिव के रूप में चुना गया है। इसके अतिरिक्त रवि खन्ना ,रतन शर्मा ,नरेंद्र पूरी, तमन्ना, पदम चंद शर्मा ,अशोक मेहता ,देशराज और तेनजिन को एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया है।

महिला कांग्रेस ऑफ़ डलहौज़ी सिटी कांग्रेस कमेटी के रूप में नियुक्त किये जाने पर रक्षा भारद्वाज ने कहा कि जो दायित्व उन्हें सिटी कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में दिया गया है वे उसका निर्वहन पूरी लगन और इमानदारी से करेंगी । उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ही कांग्रेस से महिलाओं को अधिक संख्या में जोड़ेंगे। कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए तेजी से काम किया जाएगा।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर , विधायक डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र आशा कुमारी, प्रदेश के नेताओं और स्थानीय नेताओं का भी साधुवाद किया है जिनकी बदौलत उन्हें आज इस पद से नवाजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...