
कोटला – स्वयंम
राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवीओं द्वारा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया !
इस उपलक्ष्य में पाठशाला में पेंटिंग ;नारा लेखन निबंध लेखन तथा रैली इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ! इन प्रतियोगिताओं में सभी स्वयंसेवीओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया !
जिला उप समन्वयक तथा कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला तथा कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवियों को पर्यावरण के प्रति खुद जागरूक होना होगा तथा अपने समाज को भी जागरूक करना होगा ।
तभी हम स्वच्छ भारत की कल्पना कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि जिला समन्वयक शशि पाल राणा की देखरेख में समस्त जिला कांगड़ा में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं!
पाठशाला के प्रधानाचार्य संदीप अवस्थी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारे समाज के लिए बहुत ही आवश्यक है । तभी हम अपना भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे !
रजनीश कुमारी (प्रवक्ता अर्थशास्त्र ) ने भी बच्चों को पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने की बात कही तथा कहा अपने आसपास को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है तथा बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम अधिकारी रीना शर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं ।
इस कार्यक्रम में गिरीश, कुलदीप पठानिया; अमित, राजेश राणा इत्यादि अन्य समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
