राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

--Advertisement--

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन।

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट 

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का समापन वीरवार को स्थानीय पाठशाला प्रधानाचार्य बबीता सहोत्रा के द्वारा किया गया ।

इस मौके पर उन्होंनेे प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से आहवान किया कि शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति सभ्यता नैतिक मूल्यों को जब तक ग्रहण कर उन्हें अपने मन मस्तिष्क में ग्रहण नहीं किया जाता हम एक अच्छे नागरिक और सभ्य समाज का हिस्सा नहीं हो सकते ‌‌।

अतः हमें शिक्षा के साथ-साथ जिंदगी की मूलभूत सिद्धांतों को अपने जीवन और दिनचर्या में शामिल करना भी सफलता की पूंजी है । उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की विस्तृत जानकारी स्वयंसेवियों को दी !

जिला उप समन्वयक नरेंद्र सिंह ने कहाकि इस सात दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां स्वयंसेवियों के द्वारा करवाई गई।

जिसमें प्रभात फेरी ,योग, परेड ,सफाई अभियान, रैली ,पर्यावरण बचाओ ,पौधों को लगाना एवं उनकी सुरक्षा , मां बगलामुखी का गोद लिया प्रांगण ,खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि आयोजित किए गए ।

इस शिविर को सफल बनाने के लिए लगभग 62 छात्र व छात्राएं पाठशाला में दिन रात कार्य किया । इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रजनीश कुमारी की विशेष भूमिका इस शिविर के दौरान रही।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने रीति रिवाजों, संस्कारों से लेकर भारत की संस्कृति के अनुरूप समाज की सेवा व राष्ट्र भक्ति में अग्रणी रहना चाहिए। इस मौके पर पाठशाला का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...