रजेरा में भालू की दस्तक, ग्रामीणों में खौफ

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत रजेरा में भालू की दस्तक होने से ग्रामीण खौफजदा हैं। कुछ दिन पहले यहां भालू ने एक महिला को हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे उपचार के लिए चंबा से टांडा रेफर किया गया है जबकि भालू की दस्तक निरंतर रिहायशी बस्ती में जारी है।

इसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं। भालू जंगल से निकलकर लोगों के खेतों और घरों के आसपास पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को अपने छोटे बच्चों की चिंता सताने लगी है।

मौजूदा समय में स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं। इसके चलते बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं लेकिन आगामी दिनों में स्कूल खुलने वाले हैं। ऐसे में स्कूली बच्चे जब गांव के रास्ते स्कूल जाएंगे तो उन पर भालू कभी भी हमला कर सकते हैं।

ग्रामीणों वीरेंद्र सिंह, योगराज, कमल, भानू प्रताप, सुनील कुमार, रवि कुमार और देसराज ने बताया कि रजेरा पंचायत के संगेड, गडूण, बोगा, ककला, थला और आसपास के गांवों में भालुओं का आतंक बढ़ रहा है।

इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। रोजाना सुबह और शाम के समय भालू रिहायशी बस्ती में घुस रहे हैं। उन्हाेंने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को यहां से दूर भगाने की व्यवस्था करवाई जाए।

वनमंडल अधिकारी के बोल

वनमंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि इस दिशा में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...