अष्टमी मेलों में वन-वे रहेगी कांगड़ा शहर की व्यवस्था

--Advertisement--

काँगड़ा – व्यूरो रिपोर्ट 

17 अगस्त से शुरू हो रहे श्रावण अष्टमी मेलों को लेकर माता बज्रेश्वरी देवी न्यास की बैठक एसडीएम नवीन तंवर की अध्यक्षता में हुई।

एसडीएम ने बताया कि 17 से 25 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेलों को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

नवरात्र के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अतिरिक्त पुलिस कर्मियों और होम गार्ड की तैनाती की जाएगी।

यातायात व्यवस्था को लेकर तहसील चौंक से दोमेला चौक तक वन-वे व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा। यात्रियों के बड़े वाहनों को बाईपास मार्ग पर पार्क किया जाएगा।

उन्होंने आह्वान किया कि मेलों के दौरान बाहरी राज्यों से आने श्रद्धालु बरसात के मौसम में खड्ड के करीब न जाएं। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए एनडीआरएफ की टीम भी तैनाती की जाएगी।

स्थानीय लोग भी बाहरी लोगों को खड्ड के किनारे जाने से रोंके। मेले के दौरान मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...