यौन उत्पीड़न के आरोपी एडिशनल एसपी के खिलाफ फिर जांच शुरू

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

कार्य स्थल पर महिला पुलिस कर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। हाईकोर्ट से पहले राहत मिलने के बाद अब उनके खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न के मामले में एआईजी पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) की अध्यक्षता वाली एक कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।

यह कमेटी पुलिस में दर्ज एफआईआर से इतर मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट डीजीपी के जरिये एडिशनल एसपी के नियोक्ता यानी सरकार को जाएगी। अगर कमेटी की जांच में प्रवीर के खिलाफ सिफारिश होती है तो सरकार उनके भविष्य पर फैसला लेगी।

उधर, प्रवीर के खिलाफ चल रही सीआईडी की जांच भी अंतिम दौर में पहुंच गई है। साक्ष्यों की फारेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जबकि आरोपी और पीड़ित व अन्य के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट आते ही चार्जशीट दाखिल हो जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...