योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाएं अधिकारी- किशन कपूर

--Advertisement--

Image

बैठक में पूरी विभागीय जानकारी के साथ आएं अधिकारी, विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं, आपसी तालमेल और समन्वय स्थापित करें विभाग

कोटला- स्वयंम

कांगड़ा-चम्बा के सांसद श्री किशन कपूर ने आज मंगलवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत सोहलदा गॉंव को सांसद आदर्श ग्राम योजना में शामिल करने के उपरांत विकास कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ कोटला स्थित विश्राम गृह में समीक्षा बैठक की। इस मौके पर विधायक श्री अर्जुन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कपूर ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करने के साथ ही उन्हें धरातल पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सेवा और समर्पण की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा समाज के गरीब, पिछड़े तथा कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए ताकि पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं हैं।

उन्होंने सभी अधिकारियों को समय-समय पर सयुंक्त बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिए ताकि सही मायनों में योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके । उन्होंने कृषि, बागवानी, सिंचाई, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारिओं को सोहलदा पंचायत मे योजनाएं तैयार करने के भी निर्देश ताकि ऐसी योजनाएं रोल मॉडल बन सकें तथा क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यहां के जमोला स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के आसपास के क्षेत्र को धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के भी अधिकारिओं को निर्देश दिए।

उन्होंने कृषि तथा बागवानी विभाग के अधिकारियों को किसानों को खेती व बागवानी के प्रति प्रेरित व जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से जागरूकता शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा हर खेत तक पानी पहुंचाना तथा किसानों की आय को दोगुना कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना केंद्र व प्रदेश सरकार का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने बैठक में शामिल न होने वाले अधिकारियों पर भी कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बैठक में पूरी जानकारी के साथ आने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारिओं को आपसी तालमेल और समन्वय स्थापित कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन बनाने के भी निर्देश दिए।

इससे पहले, विधायक श्री अर्जुन ठाकुर ने मुख्याथिति का स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सोहलदा गॉंव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत शामिल करने तथा इस क्षेत्र के विकास कार्यों के कार्यन्वयन में विशेष ध्यान देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी सोनू गोयल, ज़िला कल्याण अधिकारी आसीम सूद, ज़िला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा, बागवानी उप निदेशक डॉ केएस नेगी, कृषि उपनिदेशक डॉ जीत राम ठाकुर ,तहसीलदार संत राम ठाकुर, बीडीओ सुषमा धीमान, नायब तहसीलदार जीवन शर्मा, मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान , प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा, प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योग राज मेहरा, सोहलदा की प्रधान रबनीश कुमारी सहित पंचायत सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...