युवा स्वयंसेवी बनने का अवसर, 7 जुलाई तक करें आवेदन

--Advertisement--

धर्मशाला, 4 जुलाई – व्यूरो रिपोर्ट

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा मनमोहन कुमार ने बताया कि जिले में ग्रामीण स्तर पर स्थापित युवा मंडलों/संस्थाओं के कार्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 16 युवा स्वयंसेवी के पद भरे जाने हैं।

उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर युवा विकास गतिविधियों तथा विभागीय कार्यक्रमों के संचालन हेतु वर्ष 2023-25 की अवधि के लिए यह पद भरे जाएंगे। जिसके लिए चयनित युवाओं को तीन हजार रूपये से छः हजार रूपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

यह रहेगी पात्रता

उन्होंने बताया कि युवा स्वयंसेवी के लिए 18 से 29 वर्ष आयुवर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं। खंड स्तर पर यूथ वॉलंटियर के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं तथा जिला मुख्यालय में युवा स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होने के साथ कंप्यूटर में दक्षता अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन

मनमोहन कुमार ने बताया कि उक्त पदों के लिए जिला कांगड़ा के युवा आवेदन प्रोफार्मा भर कर इसे 7 जुलाई 2023 से पहले जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना अथवा डाक के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया इच्छुक युवा उपायुक्त कांगड़ा की वेबसाईट http://hpkangra.nic.in/notices/recruitments के माध्यम से आवेदन प्रोफार्मा प्राप्त कर सकते हैं।

अतिरिक्त जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892222317 या 9418308292 अथवा ई-मेल  dsokangra@gmail.com  पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...