मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा; होटल में जा घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, 12 लोगों की मौत

--Advertisement--

मुंबई – व्यूरो रिपोर्ट

मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पलासनेर के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे करीब 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

हादसे में एक तेज रफ्तार कंटेनर तीन गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद होटल में जा घुसा । हादसा मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब पेश आया है।

बताया जा रहा है कि कंटेनर के ब्रेक फेल हो गए थे और यह अनियंत्रित होकर तीन गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद होटल में जा घुसा और अंदर बैठे कई लोगों को कुचल दिया।

इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

ऐसे में हादसे में मरने वालों की आशंका बढ़ सकती है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...