युवा कांग्रेस नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरु

--Advertisement--

युवा कांग्रेस नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरु

मंडी – अजय सूर्या                                  

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान 3 अगस्त बीते शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में लांच किया गया। पहली बार वोटर कार्ड के आधार पर सदस्य बनाए जाएंगे।

इसको लेकर मंडी में युवा कांग्रेस के चुनाव (ZRO) जोन रिटर्निंग आफिसर नवदीप हुड्डा ने प्रेस वार्ता की जिस दौरान उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु से लेकर 35 वर्ष तक की आयु के युवा सदस्य बनाए जाएंगे। 5 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक चुनाव लड़ने के लिए नामांकन होंगे।

14 अगस्त से 20 अगस्त के बीच नामांकन की छंटनी होगी और तत्पश्चात मेंबरशिप करने के लिए 1 महीना का समय दिया जाएगा। फिर परफॉरमेंस के आधार पर चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला कमेटी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कमेटी का गठन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...