युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, प्रदेशाध्यक्ष की टूटी टांग

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

विधानसभा घेराव करने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की बीच हुई झड़प में प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी घायल हो गए। उनकी टांग में चोट आई है। इसके चलते उन्हें आईजीएमसी में दाखिल करना पड़ा है। इसके साथ ही प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस के करीब 13 कार्यकर्ताओं पर रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर बालूगंज और ढली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि बाद में सभी को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है।

विधानसभा के बाहर बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस गाडि़यों में भरकर बालूगंज और ढली थाना ले गई और सड़क को खाली करवा दिया। करीब 45 मिनट तक पुलिस और युकां कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होती रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

युकां के प्रदर्शन की चेतावनी को लेकर विधानसभा के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। यहां गेट से कुछ दूरी पर दो जगह बैरिकेडिंग की गई थी। जब कार्यकर्ता इन्हें पार करते हुए विधानसभा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तो विधानसभा के मुख्य गेट को बंद कर दिया और कार्यकर्ताओं के आगे पुलिस की गाड़ी खड़ी कर दी गई।

पुलिस ने दमकल वाहन को भी मंगवा लिया था, ताकि जरूरत पड़ने पर पानी की बौछार का भी इस्तेमाल किया जा सके। इससे पूर्व युकां कार्यकर्ताओं ने राज्य संग्रहालय के गेट पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान सदन में हिस्सा लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष समेत तमाम विधायक भी पहुंच गए। यहां उन्होंने मौजूद युकां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ता यहां सुबह से ही जुटना शुरू हो गए थे।

प्रदर्शन के दौरान जिन पदाधिकारियों पर केस दर्ज किया गया है, उनमें  युकां प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, सुरजीत भरमौरी, चंदन राणा, अखिल अग्निहोत्री, पंकज कुमार पंकु, किरण पांटू और दलीप चौहान शामिल हैं। युकां प्रदेशाध्यक्ष से मिलने के लिए नेताओं का तांता आईजीएमसी में देर शाम तक लगा रहा। चिकित्सकों ने नेगी निगम भंडारी को चार हफ्ते तक विश्राम की सलाह दी है और टांग पर प्लास्टर चढ़ाया गया है।

उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों से नाराज हैं। सरकार बेरोजगारी को खत्म करने में नाकाम रही है। कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह आखिरी बजट होगा और अगला बजट कांग्रेस सदन में लाएगी। प्रदेश सरकार कर्मचारियों से छल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...