‘यह काफी डरवाना है…’, धर्मशाला में IPL मैच रद्द होते ही कैसा था माहौल? डरी-सहमी चीयरलीडर ने बताया, बोली-मैं बस रो नहीं रही हूं

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पाकिस्तान की तरफ से बीती रात ड्रोन अटैक के बाद हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल का पंजाब और दिल्ली का मैच रद्द कर दिया गया। जम्मू और पठानकोट में ड्रोन अटैक के बाद मैच के बीच स्टेडियम को खाली कर दिया गया और दर्शकों को पुलिस ने घर जाने के आदेश दिए हालांकि, इस दौरान अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।

वहीं, मैच रद्द  होने के बाद दौरान एक चेयरलीडर ने मौके का वीडियो शेयर करते हुए हाल बताया। चीयरलीडर ने अपने वीडियो में कहा कि यह काफी डरवाना है क्योंकि मैच के बीच में ही पूरे स्टेडियम को खाली करवा दिया गया। यहां पर हर कोई चीख रहा है कि बॉम्ब आ रहे हैं। यह काफी ज्यादा डरवाना है और हम लोग धर्मशाला से बाहर जाना चाहते हैं। उम्मीद है कि आईपीएल प्रबंधन हमारी देखभाल करेगा। मैं काफी शॉक में हूं। हां, बस रो नहीं रही हूं।

मैच के बीच मचा हड़कंप

पंजाब और लखनऊ के बीच 10 ओवर का मैच हो चुका था और इस दौरान इस दौरान स्टेडियम की दो फ्लड लाइट्स को बंद कर दिया गया। इस दौरान कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री मौके पर पहुंची और फिर दशर्कों को स्टेडियम खाली करने के आदेश दिए गए हालांकि, बाहर निकलने पर दर्शकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

एयरपोर्ट बंद, ट्रेन से जाएंगे खिलाड़ी

धर्मशाला के पास गग्गल एयरपोर्ट को भी सुरक्षा के मद्देजनर बंद कर दिया गया था और इस वजह से 10 मई तक यहां से फ्लाइट्स नहीं उड़ेंगे। ऐसे में धर्मशाला से सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रेन के जरिये दिल्ली रवाना किया जाएगा। आईपीएल प्रबंधन की तरफ से स्पेशल ट्रेन का अरेंजमैंट किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...