मोदी के हिमाचल दौरे से चंद घंटे पहले सत्‍येंद्र जैन की गिरफ्तारी को आप ने बताया राजनीतिक षडयंत्र

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक राजनीतिक षड़यंत्र के तहत ईडी ने कार्रवाई की है। आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई की निंदा की है।

हिमाचल प्रदेश में नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से ठीक 18 घंटे पहले एक स्क्रिप्ट के तहत आठ साल पुराने मामले में कार्रवाई करना यह दर्शाता है कि भाजपा में डर है। भाजपा में हिमाचल प्रदेश में हार का डर है इसी के कारण राजनीतिक प्रतिशोध के चलते यह कार्रवाई की है। पार्टी के प्रवक्‍ता ने कहा आम आदमी पार्टी किसी भी राजनीतिक षड़यंत्र से नहीं डरती है।

पंकज पंडित ने जारी बयान में कहा आम आदमी पार्टी का मानना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की गई कार्रवाई की है। यह झूठा मामला है। अति शीघ्र सत्येंद्र जैन दोष मुक्त होकर हमारे बीच होंगे। उनके मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

भाजपा का पुराना हथकंडा है अपने राजनीतिक विरोधियों पर ईडी का दुरुपयोग करना। इससे उन्हें कभी भी कामयाबी नहीं मिलेगी। इस कार्रवाई से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश और बढे़गा।

गांव-गांव जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों व राजनीतिक षड़यंत्र की कार्रवाई का जनता के बीच में खुलासा किया जाएगा। आम आदमी पार्टी इस प्रदेश में परिवर्तन के लिए तैयार है।

इस तरह के हथकंडे आम आदमी पार्टी के मनोबल को नहीं तोड़ सकते हैं। इस घटना की आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...