मेडिकल लैबोरटरी टैक्निशियन के 25 पदों पर बैचवाइज भर्ती

--Advertisement--

मेडिकल लैबोरटरी टैक्निशियन के 25 पदों पर बैचवाइज भर्ती

हमीरपुर 03 जनवरी – हिमखबर डेस्क 

स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लैबोरटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के 25 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के कोटे से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 15 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के भूूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति के भूूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 5 पद और अनुसूचित जनजाति के भूूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 2 पद रखे गए हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के जिन पात्र बच्चों ने अभी तक अपने नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाए हैं, वे 10 जनवरी से पहले विभाग की वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर अपने नाम दर्ज करवा दें।

अधिक जानकारी के लिए नजदीकी रोजगार कार्यालय या जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...