मृदुला शर्मा बनीं सिविल जज, क्षेत्र का नाम किया रोशन

--Advertisement--

Image

सोलन, जीवन वर्मा

 

प्रदेश के सोलन जिले के अर्की की मृदुला शर्मा ने सिविल जज बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मृदुला मूल रूप से अर्की के फांवा (शालाघाट) गांव की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई ज्यादातर सोलन में हुई। पिता अविनाश शर्मा और भाई प्रांशुल शर्मा सोलन में जिला न्यायालय में एडवोकेट हैं। माता मीना शर्मा सरकारी कर्मचारी हैं।

 

 

बता दें कि मृदुल के दादा स्वर्गीय मेहर चंद शर्मा क्षेत्र के जाने माने अधिवक्ता थे। अविनाश शर्मा ने बताया मृदुला पहले से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं। मृदुला ने दसवीं की परीक्षा सोलन से पास की। 12वीं की परीक्षा चंडीगढ़ के सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल से पास की। इसके पश्चात 2015 में एलआर विवि सोलन से लॉ की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने जिला न्यायालय में अपने पिता के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी तथा सिविल सर्विस की तैयारी भी शुरू कर दी।

 

सिविल जज बनकर आज वह मुकाम हासिल कर लिया मृदुला ने कहा कि यह सब उनके माता-पिता और बड़ों के आशीर्वाद से ही हो पाया है। मृदुला ने कहा कि आज के युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। यदि उनके अंदर किसी लक्ष्य को प्राप्त करने का  इरादा हो तो आपसे सफलता जरूर मिलती है।

 

सुंदरनगर के पुंघ के निवासी कर्ण प्रताप ने हिमाचल न्यायाधीश सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करके न्यायाधीश बनने का गौरव हासिल किया है। कर्ण प्रताप के पिता कुलदीप ठाकुर राज्य बिजली बोर्ड से बतौर अधिशासी अभियंता सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। कर्ण प्रताप ने स्कूल की पढ़ाई सुंदरनगर से तथा कानून की पढ़ाई देहरादून से की है। वर्तमान में वह विधि अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। कर्ण प्रताप जज बनने का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों के अच्छे मार्गदर्शन को देते हैं।

 

लोक सेवा आयोग ने जारी किया परिणाम, 11 न्यायिक अधिकारी बने 

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशियल सेवाएं (एचपीजेएस) के 11 चयनित प्रत्याशियों के  नामों की सूची जारी की है। आयोग ने इन पदों के लिए 1 से 3 जुलाई तक साक्षात्कार रखे हैं।

 

आयोग के अनुसार जिन प्रत्याशियों का चयन हुआ है, उनमें सामान्य वर्ग के नोरमा जैन, गीतिका यादव, शुभांगी जोशी, मृदुला शर्मा, टीना मल्होत्रा, वरुण, कर्म प्रताप सिंह, अक्ष सरोहा, ओबीसी वर्ग में सोनिया शर्मा व शशिकांत और अनुसूचित जाति वर्ग में प्रिया डोगरा शामिल हैं। चयनित प्रत्याशियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...