मुंह बोले मामा ने दो सगे भाइयों को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना इंदौरा के तहत गांव डाहकूलाड़ा में नशे में धुत्त होकर मुंह बोले मामा ने दो भाइयों को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि बुधवार रात नशे की हालत में आरोपी घनश्याम (21) ने पहले बड़े भाई अनिल (24) और कुछ समय बाद में छोटे भाई विनोद (19) पुत्र धनी राम गांव संग्राह जिला पन्ना मध्य प्रदेश की दराट से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद मध्य प्रदेश के ही रहने वाले आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों भाई पठानकोट रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करते थे। घनश्याम भी उनके साथ रहता था।

एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब दो सप्ताह पहले घनश्याम की दोनों भाइयों से किसी बात पर नोकझोंक हुई थी। इसके बाद से ही वह दोनों भाइयों की हत्या की साजिश रच रहा था। इसके लिए वह पठानकोट से एक दराट भी खरीदकर लाया था।

बुधवार रात तीनों ने इकट्ठे शराब पी और उनमें फिर किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस बीच विनोद कहीं बाहर चला गया और आरोपी घनश्याम ने मौका पाते ही अनिल पर दराट से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को कंवल से ढक दिया।

थोड़ी देर बाद जब विनोद वहां पहुंचा तो घनश्याम की उससे भी बहस हो गई, जिसके चलते उसने विनोद पर भी दराट से कई वार किए, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद हल्ला मचा दिया।

पास में ही पंचायत प्रधान रचना देवी का घर था। शोर सुनकर वह वहां पहुंचीं तो आरोपी ने उन्हें बताया कि कुछ लोग आए थे, जिन्होंने दोनों भाइयों की हत्या की और पठानकोट रेलवे स्टेशन की तरफ चले गए हैं। प्रधान ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस वहां पहुंची और घनश्याम को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची और कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शक होने पर आरोपी घनश्याम से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा गुनाह कबूल कर लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना 8 हजार फिसला, क्रैश हुआ शेयर बाजार

हिमखबर डेस्क  मध्य एशिया में जारी विवाद के बीच सोने...