मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर सैंट्रल आर्म फोर्स से रिटायर व्यक्ति से ठगे लाखों रुपए

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मोबाइल नंबरों पर अश्लील फोटो भेजने के आरोप लगाते हुए शातिर ने जिला कांगड़ा के एक सैंट्रल आर्म फोर्स से रिटायर हुए व्यक्ति से 54 लाख रुपए की ठगी की है। यह राशि पीड़ित ने 2 ट्रांजैक्शन में शातिरों के खातों में डाली है। तीसरी ट्रांजैक्शन के लिए पीड़ित अपनी बैंक की एफडी सहित अन्य व्यवस्था में लगा था कि बैंक मैनेजर ने ऐसा करने से रोक लिया तथा साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उसको एक फोन आया था, जिसमें व्यक्ति ने स्वयं को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया था। शातिर ने पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ित को डराया-धमकाया और कहा कि उसके मोबाइल नंबर से कई लोगों को अश्लील फोटो भेजे गए हैं और इसकी शिकायतें भी आई हैं।

इसके बाद पीड़ित ने शातिर के अकाऊंट में 2 ट्रांजैक्शन में कुल 54 लाख रुपए दिए। इसके बाद शातिर फिर से पीड़ित पर और राशि भेजने का दबाव बना रहे थे। पैसों की व्यवस्था को लेकर पीड़ित जुटा हुआ था तथा अपनी बैंक एफडी को इकट्ठा कर शातिरों को भेजने जा रहा था।

इस दौरान बैंक मैनेजर को शक हुआ तो उसने पीड़ित से इतनी राशि को इकट्ठा करने और अज्ञात खाते में भेजने की वजह पूछी। जिस पर शिकायतकर्त्ता ने पूरी बात बताई और मैनेजर ने राशि भेजने से मना कर दिया और ट्रांजैक्शन रोक दी।

एएसपी साइबर पुलिस थाना नॉर्थ रेंज धर्मशाला प्रवीण धीमान के बोल

उधर, एएसपी साइबर पुलिस थाना नॉर्थ रेंज धर्मशाला प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आगामी जांच आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...